मानसी: अमनी पंचायत में अज्ञात वाहन की टक्कर से 30 वर्षीय मजदूर की मौत, परिजनों में कोहराम
मानसी थानांतर्गत अमनी पंचायत के विषहरिया मोड़ के पास शुक्रवार दिन के 2:00 बजे को अज्ञात वाहन के धक्के से 30 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक जिले के मोरकाही थानांतर्गत माड़र दक्षिणी गांव निवासी भदय सदा का पुत्र कुंदन सदा बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अपराह्न लगभग तीन बजे अपने मंझले भाई की 4 अप्रैल को होने वाली शादी में भाग लेने के लिए न