उज्जैन शहर: गुरु पूर्णिमा पर मौनी आश्रम में दो युवाओं नेलिया सन्यास,एयर इंडिया के इंजीनियर और मुंबई के कारोबारी ने त्यागा सांसारिक ज
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उज्जैन के मौनी आश्रम में दो युवाओं ने सांसारिक जीवन का त्याग कर संन्यास ले लिया। इनमें एक एयर इंडिया में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे, जबकि दूसरे मुंबई में प्लेसमेंट एजेंसी का संचालन करते थे। दोनों ने विधि-विधान के साथ मुंडन और पिंडदान की परंपरा निभाने के बाद संन्यास दीक्षा ली।