पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवरीनारायण में महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री की जा रही है. इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आरोपी आशीष पाठक के कब्जे से 40 पाव शराब को जब्त करके उसे गिरफ्तार किया है। इसी तरह से आरोपी समीर खान के कब्जे से 40 पाव शराब को जब्त करके उसे भी गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।