महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के जगदीश चंद्र बोस हॉल में आज 25 जनवरी सुबह करीब 11:बजे 16वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मिलिंद नागदेवे सहित अन्य अधिकारी, युवा मतदाता व बीएलओ उपस्थित रहे।सीईओ ने मतदाताओं से अपने मताधिकार का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की है।