गड़हनी: गड़हनी में पति के दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाओं ने की बट सावित्री की पूजा
पति के दीर्घायु को लेकर गड़हनी प्रखंड व नगर पंचायत में आज महिलाओं ने बट बृक्ष के नीचे बैठकर बट सावित्री की पूजा अर्चना की और अपने पति के लंबी आयु को लेकर आशीर्वाद भी मांगी। वहीं सभी महिलाओं ने बट बृक्ष में 108 बार रक्षा सूत्र को लपेट कर पंखा व सिंदूर दान किया और सुहागिन होने का वरदान भी मांगा। बगवां, गड़हनी, बराप,शिवपुर सहित सभी गांवों में पूजा की है।