भारतीय जनता पार्टी नगर व देहात मंडल की संयुक्त बैठक ब्राह्मणी माता मंदिर परिसर मांगरोल में आयोजित की गई। इस बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान 2026 की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। मीडिया संयोजक अक्षय जैन ने शुक्रवार शाम 7 बजे बताया कि जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में अभियान के तहत संजय गालव को मंडल संयोजक और प्रहलाद सिंह सोलंकी को सह-संयोजक नियुक्त किया गया।