परबत्ता: परबत्ता में आयोजित सहयोग शिविर में डीएम नवीन कुमार और विधायक बाबूलाल शौर्य ने सुनीं जनसमस्याएं, योजनाओं की समीक्षा
परबत्ता प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार की शाम चार बजे तक विशेष सहयोग शिविर एवं सौढ दक्षिणी एवं कबेला पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। सभी जगह कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। शिविर में खगड़िया के जिलाधिकारी नवीन कुमार, परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, गोगरी एसडीओ संजय कुमार, बीडीओ संतोष कुमार पंडित तथा अन्य अधिकारी उ