अचानक आंख में पटाखा लगने से महिला घायल हो गई मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय पूजा कॉलोनी निवासी वैजयंती पति मन्नालाल लोधी उम्र 35 वर्ष को आंख के पास में पटाखा लगने से घायल हो गई। घायल महिला ने बताया कि मंगलवार को सुबह 8:00 बजे उसका बेटा रॉकेट पटाखा चला रहा था इसी दौरान पटाखा दूसरी दिशा में आकर उसकी आंख के पास लग गया जिससे वह घायल हो गई।