सरवाड़: नागोला में केकड़ी रोड पर बने बाड़ों में लगी भीषण आग, करीब 40 मिनट तक चली, 5 ट्रॉली चारा व बबूल जलकर राख
Sarwar, Ajmer | May 14, 2026 नागोला में केकड़ी रोड़ पर बाड़ो में गुरुवार को दोपहर बाद 3 बजे अचानक भीषण आग लग गई।ये आग करीब 40मिनट तक चली,जिससे बाड़ो में रखा लगभग 5 ट्रॉली चारा जलकर राख हो गया।आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुआँ से पाइप लाइन जोड़कर अपने स्तर पर काबू पाया।लेकिन दमकल के समय पर नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है।