सीतापुर: देवरिया गांव में भैंस नहलाने गए 16 वर्षीय किशोर की तालाब में डूबने से हुई मौत
जनपद के महोली थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में भैंस नहलाने गए 16 वर्ष के किशोर की तालाब के गहरे पानी में डूब जाने से अचानक मौत हो गई परिवार वालों के द्वारा तलाशने पर शव तालाब के गहरे पानी में मिला था मामले में मृतक किशोर के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है परिवार में मातम का माहौल है।