बेलदौर: सड़कपुर में तीन दिनों से अंधेरा, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया आक्रोश
खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड अंतर्गत सड़कपुर गांव में लगातार तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। आक्रोशित बिजली उपभोक्ताओं ने जीरोमाइल–बेलदौर मुख्य पथ को सड़कपुर के समीप जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि बीते तीन दिनों से गा