मुज़फ्फरनगर: नोएडा में प्यार हुआ, मुजफ्फरनगर में शादी! युवतियों ने कहा- 'हमें लड़कों में नहीं इंटरेस्ट', बोलीं- 'बच्चे ले लेंगे गोद'
दो युवतियों की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। बरेली और शामली की रहने वाली दोनों युवतियों ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर साथ जीवन बिताने का फैसला किया है। उनका कहना है कि वे बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी की है। दोनों की मुलाकात नोएडा में हुई थी, जहां दोस्ती प्यार में बदल गई। युवतियों ने कहा कि वे खुश हैं और भविष्य में बच्चे गोद लेकर परिवार बसाना चाहती हैं।