झांसी: झांसी SSP ने लौटाए 38 लाख रुपये के 203 खोए हुए मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
Jhansi, Jhansi | Jun 12, 2026 झांसी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देशन में पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए गुमशुदा और खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे। पुलिस द्वारा कुल 203 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 38 लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद किए गए और पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार दोपहर 2 बजे आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों को वितरित किए गए।