कटनी नगर: हजरत इशाह दाता चिश्ती उर्स: पीरबाबा में आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, पुलिस बल तैनात
कटनी के प्रसिद्ध पीरबाबा दरगाह स्थल पर आयोजित होने वाले हज़रत इशाह दाता चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स मुबारक कव्वाली समारोह को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। पार्किंग स्थल, कव्वाली मंच, मीना बाजार, झूला स्थल उर्स चौपाटी क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने आज सोमवार सुबह 11 बजे जानकारी दी।