बेगूसराय: GD कॉलेज में ABVP का परिसर चलो अभियान कार्यक्रम आयोजित, प्राचार्य रहे मौजूद
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा देशव्यापी कार्यक्रम के तहत परिसर चलो अभियान का विधिवत शुरुआत जीडी कॉलेज में रथ को झड़ी दिखा के जीडी कॉलेज प्राचार्य डॉ राम अवधेश कुमार ने किया. मौके पर उपस्थित अभाविप सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि परिसरों को जीवंत बनाने एवं परिसर संस्कृति को पुनर्स्थापित करने के लिये अभाविप की देशव्यापी मुहिम चला रही है.