बेगूसराय: कारगिल भवन में DM की अध्य्क्षता में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हुई बैठक, दिए कई निर्देश
लोकसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने के दौरान निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय के 100 मीटर की परिधि में अधिकतम तीन वाहनों के आने की अनुमति रहेगी. जबकि काफिले में अधिक से अधिक 10 वाहनों को एक साथ जाने की अनुमति रहेगी. यह बातें कारगिल भवन में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कही.