परसिया: खिरसाडोह बाईपास पर बाइक और कार की टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल
खिरसाडोह से भगत सिंह चौक बाईपास पर गुरुवार को एक बजे के आसपास बाईक की कार से भिडंत हो गई। इस दुर्घटना में युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा युवक घायल हो ेगया। घायल युवक को खिरसाडोह में ही डा मेश्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।मृतक 30 वर्षीय लोकेश ठाकुर गोलू परासिया के वार्ड छह का निवासी था।