गोला: ई-रजिस्ट्री के विरोध मे गोला तहसील मे अधिवक्ताओ का प्रदर्शन जारीः सातवे दिन पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने दिया समर्थन
Gola, Gorakhpur | Jun 29, 2026 उत्तर प्रदेश सरकार की प्रस्तावित ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में गोला तहसील परिसर में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टाम्प विक्रेताओं का आंदोलन सातवें दिन भी जारी रहा। शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने तहसील परिसर में जुलूस निकाला और उपनिबंधन कार्यालय के सामने धरना दिया।