बीना: खुरई रोड पर प्रसिद्ध कथा वाचक के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, निकाली गई विशाल कलश यात्रा
Bina, Sagar | May 8, 2026 खुरईरोड पर प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाना है। जिसको लेकर भव्य तैयारियां की जा रही है। वहीं शुक्रवार शाम विशाल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी तादाद में महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। कलश यात्रा में विधायक निर्मला सप्रे भक्तों के साथ शामिल हुई। कलश यात्रा मारुति मंदिर से शुरू होकर कथा स्थल पहुंची।