शाजापुर: ओंकारेश्वर से लौट रहे परिवार की कार टुकराना जोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त, चार घायल
शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के ठुकराना जोड़ पर सोमवार सुबह करीब 5.30 बजे एक कार दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। सभी घायल उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी एक ही परिवार के हैं, जो ओंकारेश्वर व महाकाल दर्शन कर लौट रहे थे। घायल विशाल ने बताया कि रॉन्ग साइड से आ रही गाड़ी की तेज लाइट के कारण उनकी कार आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में आकाश, शिवानी और वर्षा