मेजरगंज: मेजरगंज में निर्माणाधीन विद्युत ग्रीड स्टेशन का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
जिलाधिकारी रिची पांडे द्वारा बुधवार को मेजरगंज प्रखंड में बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के द्वारा निर्माणाधीन नए विद्युत ग्रीड स्टेशन का स्थल निरीक्षण किया गया तथा निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। मालूम हो कि लगभग 162.73 करोड रुपए की लागत से 132/ 33 के बीच क्षमता के ग्रिड स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है।