नामकुम: डोरंडा में न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय की माता के निधन पर सीएम ने दी श्रद्धांजलि
Namkum, Ranchi | Nov 4, 2025 डोरंडा में मंगलवार शाम करीब चार बजे न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय की माता के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।