लटेरी: लटेरी श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष बने मुजीब खान, सदस्यों ने हारमाला पहनकर किया स्वागत
Lateri, Vidisha | Feb 21, 2025 शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे बासौदा में पत्रकार मिलन समारोह के दौरान श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष के रूप में लटेरी के लिए मुजीब खान को चुना गया है इस दौरान श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यों ने मुजीब खान का हारमाला पहनकर स्वागत किया है जानकारी के अनुसार आज बासौदा में पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें श्रमजीवी पत्रकार संगठन के सदस्य मौजूद थे