मथुरा: वृन्दावन में खुले पड़े विद्युत पैनल बॉक्स में आया करंट, श्रद्धालु महिला हुई घायल
बिहारी जी की नगरी वृन्दावन में खुले पड़े विधुत पैनल बॉक्स से करंट की चपेट में आकर हरियाणा की श्रद्धालु महिला घायल होकर गिर पड़ी, करंट से महिला का हाथ फट गया, किसी तरह बुजुर्ग की जान बच सकी। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया