जहानाबाद: एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर घायल, दो बाइकों की टक्कर से हुई घटना
एनएच-33 पर बरबट्टा गांव के पास गुरुवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज शुक्रवार रात्रि करीब 8 बजे तक भी जारी है। मृतक की पहचान बरबट्टा गांव निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद दोनों को सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया, जहां डॉक्टरों ने नीतीश को मृत घोषित किया।