मैनपुरी: बेवर क्षेत्र में बारात से लौट रहे बाइक सवार जीजा-साले को ईको कार ने मारी टक्कर, हुई मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
बेवर थाना क्षेत्र के काली नदी पुल के पास बारात से घर लौट रहे ऊंचा इस्लामाबाद निवासी विपिन पुत्र सायब सिंह अपने साले राजू पुत्र सतीश के साथ बाइक से घर वापस आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार इको कर ने उनको टक्कर मार दी जिससे जीजा साले की मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।