पंजाबी बाग थाना की मादीपुर चौकी की पुलिस टीम ने 1 शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान संजू के रूप में हुई है, वह दिल्ली के मादीपुर गांव का रहने वाला है। उसके पास से एक चोरी की स्कूटी बरामद हुई है। इसे 7 फरवरी 2025 को एडिशनल डीसीपी वेस्ट द्वारा 2 साल के लिए दिल्ली से तड़ीपार किया गया था।