भिंड नगर: कलेक्टर ने जिला अस्पताल की ओपीडी का निरीक्षण कर मरीजों से की चर्चा,सिविल सर्जन को व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
भिंड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने सोमवार सुबह 10 बजे जिला चिकित्सालय भिंड पहुंचकर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सिविल सर्जन डॉ. आर.एन. राजोरिया भी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ट्रॉमा सेंटर,ओपीडी, दवा वितरण कक्ष सहित विभिन्न विभागों का जायजा लिया।उन्होंने अस्पताल में उपचार कराने आए मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा की