ठाकुरद्वारा: ठाकुरद्वारा क्षेत्र में एक घंटे की बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल, सड़कों पर हुआ जलभराव #jansamasya
एक घंटे की बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल, सड़कें बनी तालाब ठाकुरद्वारा में महज़ एक घंटे की बारिश ने नगर पालिका के सफाई और जल निकासी के दावों की पोल खोल दी है। शहर की गलियों से लेकर मुख्य बाजार तक हर जगह पानी ही पानी नजर आया। दुकानों में पानी भरने से व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा, तो वहीं आम लोग भी परेशान दिखे।