चक्रधरपुर के चांदमारी स्थित मट्टी पहाड़ क्षेत्र की सड़क पिछले 22 वर्षों से बदहाल स्थिति में पड़ी हैl वर्ष 2004 में निर्मित यह सड़क आज पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैl सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और कीचड़ जमा रहने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैl