धरियावद: धरियावद में हनुमान जन्मोत्सव पर उत्तम सेवा संस्थान ने जीव दया अभियान का किया शुभारंभ
उत्तम सेवा फाउंडेशन व उत्तम नारी शक्ति के तत्वाधान में संचालित जीव दया अभियान के अंतर्गत आज हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर धरियावद स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर में दर्शन कर सेवा गतिविधियों का आयोजन किया। इस दौरान पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए तथा गायों के लिए नगर के विभिन्न क्षेत्रों में हरा चारा डाला गया। फाउंडेशन के जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित हुए है।