गुना नगर: नजूल कॉलोनी मंदिर पर हुई अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला बैठक, हर गांव में होगा हनुमान चालीसा
गुना नजूल कॉलोनी हनुमान मंदिर पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला बैठक हुई। 22 जून को जिलाध्यक्ष राकेश किरार ने बताया, प्रांतीय पदाधिकारी के साथ बड़ी संख्या में जिले के कार्यकर्ता शामिल हुए। हर गांव में हनुमान चालीसा केंद्र बनेगा, संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान सहित संगठन के आगामी कार्यक्रम और कई बिंदुओं पर चर्चा कर निर्णय दिए गए।