नर्मदापुरम के कृषि उपज मंडी के गेट के सामने सोमवार शाम से रात करीब 8 बजे तक खाद वितरण में देरी के विरोध में किसानो ने मंडी के गेट के सामने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। किसानों का कहना था कि वे सुबह से डबल लॉक गोदाम पर कतार में किसान लगे हुए थे, लेकिन खाद वितरण समय समाप्त होने का हवाला देकर उन्हें खाद देने से मना कर दिया गया। इससे नाराज किसान धरने पर बैठ गए।