बागेश्वर: बागेश्वर में ऑपरेशन प्रहार: शांति भंग करने वाले 21 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई , 31 वाहनों पर हुआ एक्शन
बागेश्वर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत शांति भंग करने वाले 21 व्यक्तियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। 31 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही हुई, जिसमें 1 वाहन सीज और 2 के कोर्ट चालान शामिल हैं। पुलिस ने शराब पीकर उत्पात मचाने वाले 4 को गिरफ्तार किया।