कवर्धा: कवर्धा जिला अस्पताल ने अक्टूबर माह में 410 प्रसव का बनाया रिकॉर्ड, अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा
जिले के स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार का परिणाम अब आंकड़ों में दिखाई दे रहा है। अक्टूबर माह में कवर्धा जिला अस्पताल ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अस्पताल में अब तक के इतिहास में पहली बार एक माह में 410 प्रसव दर्ज किए गए हैं, जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।