बरेली: बरेली में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंफर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, चालक की मौत, साथी जिंदगी और मौत से जूझ रहा
बरेली के देवरनिया क्षेत्र में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। उत्तराखंड के किच्छा से पशुओं के लिए चोकर लेकर लौट रहे ट्रैक्टर को पीछे से आए तेज रफ्तार डंफर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर चालक हरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका फुफेरा भाई संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके