पनागर थानांतर्गत बरझाई में हैंड पंप के पास अपने दोस्त के साथ रविवार रात 10 बजे के करीब बात कर रहे शुशांत गोंटिया के पास क्षेत्र का रहने वाला बदमाश राज कोल आया और 500 रु शराब पीने के लिए मांग करने लगा।वही जब सुशांत ने रु न होने की बात कही तो राज कोल ने गालियां देते हुए सुशांत पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।