हनुमानगढ़: चक तीन एमओडी नहर के पुल के पास नीलगाय का शिकार करने की बात कहकर बुलाया, बंधक बनाकर की मारपीट, मामला दर्ज
नीलगाय का शिकार करने की बात कह बुलाने व पंचायत घर में बने कमरे में बंधक बनाकर मारपीट कर चोटिल करने का मामला सामने आया है। बंधक बनाए गए दो जनों को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छुड़वाया। इसके बाद परिजनों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इस संबंध में घायल प्रौढ़ के पर्चा बयान के आधार पर सदर पुलिस थाना में 6 जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।