निम्बाहेड़ा: प्री मानसून की दस्तक के बीच नालों की सफाई पर सवाल, निम्बाहेड़ा में जलभराव के खतरे को लेकर बढ़ी चिंता
अशोक सिंह ने रविवार दोपहर 2 बजे बताया कि निम्बाहेड़ा क्षेत्र में प्री मानसून की आहट के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है। लेकिन शहर के कई मुख्य नालों में अब भी गंदगी और कचरे का अंबार लगा हुआ है। यदि समय रहते इन नालों की सफाई नहीं की गई तो बरसात के दिनों में गंदे पानी की निकासी बाधित हो सकती है। इससे कई इलाकों में जलभराव और ओवरफ्लो की स्थिति बन सकती है। स्थानीय