बूंदी: जिला खेल संकुल स्टेडियम में नारी शक्ति फ़िटनेस रन में युवतियों ने उत्साह से लिया भाग, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
Bundi, Bundi | Mar 10, 2024 नेहरू युवा केन्द्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में 'मेरा भारत-विकसित भारत' की थीम पर जिला खेल संकुल स्टेडियम में जिलास्तरीय नारी शक्ति फिटनेस रन आयोजित की गई। दौड़ में उत्साहित व स्फूर्तिवान नवयुवतियो व बालिकाओं ने भाग लेकर क्षमता का प्रदर्शन किया।