हंटरगंज (चतरा)| चतरा विधानसभा के विधायक जनार्दन पासवान एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार दोपहर 12 बजे हंटरगंज पहुंचे। इस दौरान प्रखंड के कुरीद निवासी कृष्णा यादव के पिता के मृत्यु के पश्चात उनके आवास पहुंचे और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया जिसके बाद उनके अंतिम यात्रा में शामिल हुए