बिधूना: ऐरवाकटरा क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 2 साल के बच्चे को मारी टक्कर, बच्चे की हुई मौत
एरवाकटरा। सड़क पर खेल रहे दो साल के मासूम को मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। मासूम को सीएचसी ले जाया गया। वहां से उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हादसे के समय मासूम के पिता व मां दुकान पर कपड़े खरीद रहे थे। हादसे के बाद चालक मौके पाकर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया