अरवल: मोथा कन्या प्राथमिक विद्यालय में सखी वार्ता आयोजित, बच्चियों को सुरक्षा व अधिकारों की दी गई जानकारी
Arwal, Arwal | Aug 1, 2026 बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शनिवार को अरवल प्रखंड के कन्या प्राथमिक विद्यालय, मोथा में सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैस के निर्देश पर महिला सशक्तिकरण कार्यालय एवं वन स्टॉप सेंटर की टीम ने कक्षा 3 से 5 तक की छात्राओं को गुड टच-बैड टच, बाल विवाह, बाल श्रम एवं यौन उत्पीड़न से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।