ललितपुर: लक्ष्मीपुरा निवासी दुकानदार का आरोप बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने कैलगवां रोड स्थित दुकान में दिया चोरी की घटना को अंजाम
मोहल्ला लक्ष्मीपुरा निवासी सुनील साहू पुत्र सुंदरलाल साहू ने सदर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि, बीती रात्रि कुछ अज्ञात चोरों ने उसकी दुकान में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देते हुए दुकान का कुछ सामान एवं लगभग 4500 हजार रु की नगदी चोरी की है। उक्त मामले में पीड़ित ने पुलिस से, घटना का खुलासा करते हुए समान एवं पैसों की बरामदगी मांग की है।