बिक्रमगंज: विक्रमगंज के घुसिया रेलवे हॉल्ट के पास ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, पुलिस जांच में जुटी
बिक्रमगंज घुसिया रेलवे हॉल्ट के पास शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान घुसियां कला निवासी 52 वर्षीय नंदकेश्वर राम, पिता स्वर्गीय बेंगा राम, के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना कैसे और कब हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है। हालांकि शव की रेलवे लाइन पर मिला है।