खितौला थाना क्षेत्र के खम्परिया तिराहे पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल से घर लौट रहे 16 वर्षीय किशोर की हाइवा की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना इतनी दर्दनाक थी कि किशोर का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे हाइवा चालक को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया।