खगड़िया: खुठहा गांव में जमीनी विवाद में अधेड़ पर डंडे से हमला, जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
खगड़िया जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के खुठहा गांव में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसी ने एक अधेड़ की डंडे से पिटाई कर दी। घटना में खुठहा निवासी देवराज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। परिजनों के अनुसार, जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी के बाद पड़ोसी ने