लाडपुरा: कलेक्टर ने स्वास्थ्य भवन में जिला स्वास्थ्य समिति व स्वास्थ्य योजनाओं की ली समीक्षा बैठक
Ladpura, Kota | Jul 30, 2025 जिला स्वास्थ्य समिति एवं चिकित्सा विभाग में संचालित समस्त योजनाओं एवं गठित समितियों की प्रगति की समीक्षा बैठक बुधवार को दोपहर 12 बजे जिला कलक्टर पीयूष समारिया की अध्यक्षता में स्वास्थ्य भवन में आयोजित की गई। जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर निर्देश दिए कि राज्य सरकार की स्वास्थ्य संबंधी कल्याणकारी योजनाओं से सभी पात्रजनों को लाभान्वित किया जाए।