प्रखंड के इब्राहिमपुर पैक्स चुनाव में पहले दिन उत्साहपूर्ण माहौल रहा। अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र यादव सहित 11 कार्यकारिणी सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया।बीडीओ निशा कुमारी ने बताया, नामांकन 21-22 जनवरी, जांच 24-27 जनवरी, नाम वापसी 29 जनवरी, चिन्ह वितरण उसी दिन। मतदान 6 फरवरी सुबह 7 से अपराह्न 4:30 बजे तक होगी