शाहपुरा: भेड़ाघाट सड़क हादसे में 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत, रिंग रोड पर बाइक सवार को मारी टक्कर, खाना लेकर घर जा रहे थे चरण रैकवार
भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की अकाल मृत्यु हो गई। मृतक खाना लेकर घर लौट रहा था। भेड़ाघाट पुलिस ने बताया रोहित बर्मन उम्र 23 वर्ष निवासी शिल्पी नगर, भेड़ाघाट ने सूचना दी। रोहित ने बताया कि उसके मामा ससुर चरण रैकवार उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम बिलखरवा के पास सहजपुर पौडी स्थित ढाबा में काम करते थे। चरण रैकवार काम खत्म कर खाना लेकर अपने